Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सलमान खान की हत्या करने आए चार शूटर गिरफ्तार

मुंबई। एक बार फिर वी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या करने के लिए रेकी कर रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई के पनवेल में सलमान खान का फॉर्म हाउस है। इसी फॉर्म हाउस के पास सलमान खान की रेकी करते हुए पुलिस ने धनंजय उर्फ़ अजय कश्यप , गौरव भाटिया उर्फ़ नहवी , वापसी खान उर्फ़ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ़ जावेद खान को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर शूटरों ने बताया की वे लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर सलमान खान की हत्या करने के लिए वे रेकी कर रहे थे। जैसे ही सलमान कार से आते जाते तो उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की जाती। AK – 47 और M 16 से सलमान पर फायरिंग की जाती। पाकिस्तान के हथियार सप्लायर से हथियारों की डील होनी तय थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई , अनमोल बिश्नोई , सम्पत नेहरा और गोल्डी बरार समेत 17 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *