जम्मू। पुंछ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 50 से 60 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जम्मू पहुंचाया गया। आसपास के लोगों ने बस के अंदर जाकर बचाव कार्य किया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के हाथरस की यह बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम, जम्मू संभाग के रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। बताया गया है कि बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के चूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस के चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह दुर्घटना हो गई। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।क
अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों में से एक अमर चंद ने बताया, ‘एक कार विपरीत दिशा से आ रही थी। बस चालक ने तीखा मोड़ को पार करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप वाहन खाई में जा गिरा।’
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) फैसल कुरैशी, परिवहन आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अभियान की निगरानी की। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, एसएसपी-जम्मू और जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने घायलों के बारे में जानकारी लेने के लिए जीएमसी अस्पताल का दौरा किया।
बस में लगभग 91 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे। इसके बाद एसएसपी जम्मू व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।


