नोएडा । एसी फटने से भीषण हादसा हो गया। एसी बम की तरह ऐसे फटा कि चिंगारी भड़कने से घर में आग लग गई। भीषण आग ने दूसरे फ्लैट्स को भी चपेट में ले लिया है।
हादसा सेक्टर-100 में बनी लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard ) सोसाइटी में हुआ। एसी फटने और भीषण आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रयास शुरू किए। वहीं सोसाइटी के लोग अपने फ्लैट से निकलकर ग्राउंड पर आ गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
Author: Taja Report
Views: 22

