Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हाईवे पर वाहनों से डीजल चुराने वाला गिरोह पकड़ा

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस की जौहरा-मंसूरपुर मार्ग पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 02 अभियुक्तगण घायल सहित कुल 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए हाईवे पर सडक किनारे खडी गाडियो में से तेल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमन्चे मय 02 खोखा व 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 आयशर केन्टर सं0 – UP14GT 1721 तथा तेल चुराने के उपरण बरामद किए गए है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 दिनांक 28.05.2024 की वादी आबिद अब्बास पुत्र रियाज मौहम्मद नि0 ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि में बैगराजपुर मेडिकल कालेज के पास हाईवे पर लाल रंग के कैंटर सवार अज्ञात चोरों द्वारा वादी के ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा व सर्विलान्स टीम की सहायता से उक्त कैंटर को ट्रैस किया गया ।

आज दिनांक 29/30.05.2024 की रात्रि को थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त घटना को कारित करने वाले बदमाश आज पुनः कोई घटना करने की फिराक में संधावली मार्ग किआ कट के पास आने वाले हैं । सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो किआ कट के पास 01 कैंटर धीरे-धीरे चल रहा था जो अचानक पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज गति से चलने लगा । पुलिस टीम द्वारा उक्त कैंटर को रोकने का प्रयास किया परन्तु कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को नहीं रोका गया तथा तीव्र गति से भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को ग्राम जौहरा की तरफ मोड़ दिया जहाँ पर पंचायत घर की दीवार से टकरा कर कैंटर रुक गया तथा 05 व्यक्ति कैंटर से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेजं में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश घायए हो गए तथा 03 अन्य बदमाशों को मौके से ही पकड़ लिया गया । अभियुक्तगण रात्रि में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेल / डीजल चोरी करते हैं तथा अपने साथ लिए कैंटर UP 14 GT 1721 में रखे ड्रमों में रख देते हैं तथा बाद में तेल को बेच कर अवैध रूप से लाभ अर्जित करते हैं । वाहनों से तेल चोरी करते समय यदि वाहन चालक उठ जाता है तो अपने साथ लिए अवैध शस्त्रों से उसे डरा-धमका देते हैं ।

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*

*1.* इमरान उर्फ शाहनूर पुत्र अबरार नि0 ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ । (थाना मुंडाली जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी ) (घायल )

*2.* इरफान पुत्र कदीर नि0 ग्राम पटना थाना हापुड देहात जनपद हापुड (घायल)

*3.* शानू पुत्र अबरार नि0 नि0 ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

*4.* फहीम पुत्र अलीहसन नि0 ग्राम टांडा होमत नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर ।

*5.* बिलाल पुत्र जुल्फी नि0 ग्राम बहरोडा थाना किठोर जनपद मेरठ ।

*बरामदगी का विवरण-*

❇ 02 तमन्चे मय 02 खोखा व 05 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

❇ 01 आयशर केन्टर सं0 – UP14GT 1721 ।

3 ड्रम प्लाष्टिक खाली, 01 ड्रम प्लास्टिक (जिसमे करीब 100 लीटर डीजल भरा हुआ है), 5 बाल्टी (25-25 लीटर वाली) , 02 मीटर पाईप , 01 लोहे की पत्तीनुमा चाभी (ड्रम का ढक्कन खोलने व बन्द करने के लिये) , 01 कीप (बाल्टीनुमा) , 02 पाईप स्प्रिंगदार (करीब 2 – 2 मीटर लम्बे ), 01 पाईप( लम्बाई 2 मीटर ) , गाडी की टंकी के ढक्कन को तोडने के लिये दो बडे पेचकस आदि ।

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ शाहनूर उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0स0 03/2020 धारा 307/411/414 भा.द.वि थाना जारचा जनपद गौतमबुद्ध नगर ।

2. मु0अ0स0 04/2020 धारा 25/27 आयुध अधि0 थाना जारचा जनपद गौतमबुद्ध नगर ।

3. मु0अ0स0 298/2019 धारा 379/411/420/465/471 भा.द.वि थाना गंगानगर जनपद मेरठ ।

4. मु0अ0स0 310/2019 धारा 307 भा.द.वि थाना गंगानगर जनपद मेरठ ।

5. मु0अ0स0 27/2017 धारा 392/411 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

6. मु0अ0स0 124/2020 धारा 147/148/149/188/269/270/307/336 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

7. मु0अ0स0 140/2017 धारा 392/411 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

8. मु0अ0स0 150/2017 धारा 307 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

9. मु0अ0स0 151/2017 धारा 25 आयुध अधि0 थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

10. मु0अ0स0 166/2018 धारा 392/411 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

11. मु0अ0स0 201/2018 धारा 414/420 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

12. मु0अ0स0 245/2020 धारा 147/506 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

13. मु0अ0स0 281/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

14. मु0अ0स0 292/2019 धारा 380 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

15. मु0अ0स0 293/2019 धारा 380/411 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

16. मु0अ0स0 339/2019 धारा 411/414 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

17. मु0अ0स0 440/2018 धारा 392/411 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

18. मु0अ0स0 465/2018 धारा 307 भा.द.वि थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

19. मु0अ0स0 466/2018 धारा 25 आयुध अधि0 थाना मुंडाली जनपद मेरठ ।

20. मु0अ0स0 245/2015 धारा 392 भा.द.वि थाना बहादुरगढ जनपद हापुड ।

21. मु0अ0स0 33/2015 धारा 4/25 आयुध अधि0 व धारा 307/413/414 भा.द.वि थाना बाबूगढ जनपद हापुड ।

22. मु0अ0स0 80/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना बाबूगढ जनपद हापुड ।

23. मु0अ0स0 261/2016 धारा 380/411 भा.द.वि थाना बाबूगढ जनपद हापुड ।

24. मु0अ0स0 263/2016 धारा 307 भा.द.वि थाना बाबूगढ जनपद हापुड ।

25. मु0अ0स0 264/2016 धारा 25 आयुध अधि0 थाना बाबूगढ जनपद हापुड ।

26. मु0अ0स0 35/2015 धारा 392 भा.द.वि थाना सिम्भावली जनपद हापुड ।

27. मु0अ0स0 214/2014 धारा 380 भा.द.वि थाना सिम्भावली जनपद हापुड ।

28. मु0अ0स0 141/2017 धारा 379/411 भा.द.वि थाना हापुरनगर जनपद हापुड ।

29. मु0अ0स0 132/24 धारा 379/411 भादवि थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर ।

30. मु0अ0स0 133/24 धारा 307 भादवि 3/25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त इरफान उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0स0 132/24 धारा 379/411 भादवि थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर ।

2. मु0अ0स0 133/24 धारा 307 भादवि 3/25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर ।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ शाहनूर उपरोक्त थाना मुंडाली जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं0 28ए) अपराधी है । थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *