लखनऊ। लोकसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान एक जून को होगा। इस चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में महाराजगंज,गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (अजा), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज (अजा) हैं। इसी के साथ दुद्धी (अजजा) विधानसभा उप चुनाव के लिए भी वोट पड़ेंगे। इन सीटों के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार से थम जाएगा। ये जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी।
Author: Taja Report
Views: 19

