Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी अभिषेक सिंह ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के विद्यार्थियों को दिये सफलता के टिप्स, छात्रों द्वारा पूछे गये सवालों के भी  जवाब दिए।

तंत्र टीवी द्वारा श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज में “देश के लाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव भी मौजूद रहे। कॉलेज स्टाफ द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिंह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

आगे क्या करें, अपने लक्ष्य का क्या निर्धारण करें, ऐसे अननिगत सवाल लेकर कॉलेज के छात्र कार्यक्रम में पहुंचे थे। छात्रों के साथ अपने अनुभव बांटते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किस क्षेत्र को अपने कैरियर के लिए चुनता है। समाज व देश के हित में सभी का अपना महत्व है परन्तु महत्वपूर्ण यह है कि हम कितनी लगन या मेहनत से अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करते है। पढ़ाई पूरी करने के बाद कैरियर बनाने के बहुत से विकल्प मिलते हैं, लेकिन सफलता उन्ही को मिलती है जो अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं। कठिन परिश्रम व लगन के साथ जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए मेहनत करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफल होने के लिए परम्परागत तरीकों से रटकर पढऩे की बजाए व्यवहारिक सोच के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता है। इससे विषय की समझ बढ़ेगी और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। परीक्षा के सिलेबस को समझ कर गहराई से सटीक रणनीति के साथ उसकी तैयारी करना अहम होता है। नियमित पढ़ाई के बाद जब अपना कैरियर चुनने का समय आए तब आपके मन और इच्छा के अनुरूप ही आगे की पढ़ाई करें। अगर आप किसी भी कॉम्पीटिशन परीक्षा में असफल हो जाते है तो निराश मत होईये, बल्कि उसके बारे में गहन अध्ययन करें, आखिर हमसें कहां चूक हुई अगर आप उस बीच की गलतियों को सुधार लेंगे तो आगे सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों के मन में उठ रहे कई सवालों के भी जवाब दिए तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *