Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा इवीएम मशीन की सुरक्षा हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव -2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को सकुशल कडी सुरक्षा में कूकडा मण्डी स्थल(थानाक्षेत्र नई मण्डी) में बनाये गये स्ट्रांग रुम में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में स्ट्रांग रुम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है जिसके अन्तर्गत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सिविल पुलिस व आर्मड पुलिस(पीएसी) को तैनात किया गया है जिसमें इनर कार्डन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा आउटर कार्डन में सिविल पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल स्ट्रांग रुम व उसके आस-पास 24 घण्टे तैनात है तथा सीसीटीवी कैमरों द्वारा निरंतर स्ट्रांग रुम की निगरानी रखी जा रही है । स्ट्रांग रुम की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समय समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रुम डियूटी पर तैनात सिविल पुलिस /पीएसी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल से बातचीत की तथा निर्देशित किया गया कि सावधानी और सतर्कता के साथ ड्यूटी  करें तथा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास ना आने दिया जाए । इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्ट्रांग रुम के अन्दर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरों से सतर्क दृष्टि रखते हुए 24 घण्टे निरंतर निगरानी की जाए तथा हर छोटी-बड़ी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाये। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा प्रकाश व्यवस्था, ईवीएम- वीवीपेट मशीन/ मतपेटियों के रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *