मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर हेल्प डेस्क थाना छपार द्वारा आवेदक के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाले गये 96530/- रुपये उनके खातें में वापस कराये गये।
आवेदक अनुज बालियान पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प डेस्क थाना छपार को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड से 96530/- रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। साइबर हेल्प डेस्क थाना छपार द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया। आज दिनांक 29.05.2024 को धोखाधड़ी कर निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशी 96530/- रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराये गये।
मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल ????1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल ????9454401617/निकटतम थाने की साइबर हेल्प डेस्क से सम्पर्क करें।


