Skip to main content

TR NEWS UP-UK

परिवार के आठ लोगों की हत्या कर आत्महत्या कर ली

छिंदवाड़ा । एक युवक ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली। अपनी पत्नी,मां बहन,भाई भाभी और भतीजे भतीजियों को युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला और उसके बाद पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी भी जान दे दी। तामिया तहसील में माहुलझीर थाना क्षेत्र के बोदल कछार गांव की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र थाना माहुलझिर के गांव बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार के आठ सदस्यों की सामूहिक हत्या को परिवार के ही एक युवक ने अंजाम दिया। उसने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाई सहित कुल आठ लोगों की हत्या कर दी। दिल दहलाने वाले इस हत्याकांड के बाद उस युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात के दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही माहुलझिर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को सील कर दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *