Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एडीएम वित्त ने पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु प्रशिक्षण दिया

मुजफ्फरनगर । आज अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में 4 जून को कुकड़ा नवीन मंडी स्थल में होने वाली मतगणना को सकुशल एवं पारदर्शितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु डाक मत पत्र कार्मिकों को पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिक अपनी पूरी लगन एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना के कार्य को संपन्न कराए।

उन्होंने डाक मत पत्र पोस्टल बैलेट की गणना हेतु विस्तार पूर्वक बताया, उन्होंने पोस्टल बैलेट पेपर खोलने की पूरी प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे सभी कार्मिक पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य को संपन्न कराए तथा मतगणना हाल में यदि कोई समस्या आए तो अपने ए0आर0ओ0 एवं उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक प्रत्येक दशा में प्रातः 6ः00 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे सभी कार्मिक अपना आई कार्ड अवश्य साथ में रखेंगे प्रातः 8ः00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। मतगणना संपन्न कराने की संपूर्ण प्रक्रिया को पीपीटी को माध्यम से प्रोजेक्टर पर दिखाया गया।

इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला,सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *