मुजफ्फरनगर | पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अशोक बाठला को प्रदेश संयुक्त महामंत्री बनाए जाने पर व्यापार मंडल की युवा टीम द्वारा सम्मानित किया गया। गुरप्रीत सिंह, सिद्धार्थ बाठला, विपुल धमीजा, रोहित, शोबित शर्मा, शक्ति संगल, प्रशांत जैन, अनुज जैन, दिनेश घई, इंदरपाल खुराना, रजत अरोरा, करण बाठला मौजूद रहे ।
व्यापार मंडल की महिला मोर्चा द्वारा भी बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका चौधरी, प्रदेश महामंत्री मोनिका यादव, सुधा अग्रवाल, सजल अग्रवाल, सारिका, खुशबू आदि उपस्थित रही |
Author: Taja Report
Views: 15


