मुजफ्फरनगर । मीरापुर – खतौली मार्ग पर ट्रक ने स्कूट्री में टक्कर मार दी । जिसमें किशोरी की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
मीरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खतौली मार्ग पर गांव कासमपुर भुम्मा निवासी दादा कर्णपाल के साथ सामान लेने जा रही 17 वर्षीय किशोरी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके चलते 17 वर्षीय किशोरी शगुन की मौके पर ही मौत हो गई, वही दादा भी गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा, और घायल अवस्था में दादा कर्णपाल को उपचार के लिए जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।
Author: Taja Report
Post Views: 16


