मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी द्वारा आर्ट ऑफ़ लिविंग की गोष्टी का आयोजन गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के निज निवास स्थान श्री राम विहार जानसठ रोड पर किया गया। इस मौके पर पधारे वरिष्ठ प्रशिक्षक अमोल वागले का स्वागत सुरेंद्र अग्रवाल दीपा अग्रवाल प्रसून अग्रवाल झलक अग्रवाल पुष्पेंद्र अग्रवाल द्वारा बुके एवं माला पहनकर किया गया। मन की शांति, तनाव मुक्त शरीर पर विशेष ध्यान देते हुए अमोल वागले जी ने बड़ा ही सुंदर वक्तव्य दिया। और कहां की सहज और सरलता मनुष्य को अपने जीवन में प्रतिदिन नियमित रूप से अपनानी चाहिए। इस अवसर पर सचिव होतीलाल शर्मा कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी भीम कंसल समाजसेवी रामकुमार तायल ने गुडविल सोसायटी की और से पटका पहना कर स्वागत किया।
सर्वश्री अंकुर गर्ग अवनीश मोहन तायल बीएम गुप्ता बृजमोहन डॉ विवेक कुमार गिरिराज महेश्वरी कीमतीलाल जैन कुलदीप भारद्वाज लोकेश चन्द्रा मधुसूदन गर्ग मनोज बाटला मनोज जैन एल.जी मुकुल दुआ मुनेश सिंघल परम कीर्ति अग्रवाल पंकज जैन पीयूष गोयल पीके गुप्ता प्रदीप शर्मा प्रमोद मित्तल राजीव अग्रवाल राहुल शर्मा एडवोकेट राजीव जैन राजेंद्र गोयल आरके मलिक संदीप दास सतीश मित्तल विनोद संगल उमेश गोयल एडवोकेट शिशु कांत गर्ग अमित गर्ग संजीव जैन निसांक जैन विनय सिंघल प्रभा अग्रवाल अंजना कंसल सुषमा गोयल विशाल कालरा आर्ट ऑफ़ लिविंग ललित शर्मा संजीव जलोत्रा प्रिया सिंह अनीता पूनम शर्मा शालू जलोत्रा वीना गोयल टीना बत्रा शिखा शर्मा मोनिका गोयल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

