*आज का पंचांग*
शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 13,26 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु
*तृतीया तिथि* सायं 06:07 तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।
*मूल नक्षत्र* पूर्वाह्न 10:36 तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
*साध्य योग* प्रातः 08:31 तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।
*वणिज करण* प्रातः 06:33 तक उपरांत बव करण का आरंभ।
*चंद्रमा* दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
*आज के व्रत त्योहार* श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*सूर्योदय* सुबह 5:25 पर।
*सूर्यास्त* शाम में 7:11 पर।
*विजय मुहूर्त* दोपहर 2:36 से 3:31तक रहेगा
*राहुकाल* शाम में 4:30 से 6 बजे तक।
*आज का उपाय* मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।
राशिफल
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। भाइयों और मित्रों के सहयोग से आपको आज भरपूर लाभ के अवसर मिलेंगे। जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा। लोगों का स्वार्थ से भरा व्यवहार आपके मन को दुखी करेगा। आज आपको पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद भी पारिवारिक अशांति जैसा वातावरण हो सकता है।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो):-नये विचारों और ज्ञान से खुद को अपडेट करने के प्रयास में रहेंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा और उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। आज के दिन जल्दबाजी से बचते हुए बहुत गंभीरता से काम करने की जरूरत होगी। ऑफिस में कोई भी निर्णय लेते वक्त सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):-आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। काम में किसी तरह का बदलाव करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। परंतु आर्थिक पक्ष अभी कमजोर ही रहेगी। उच्चाधिकारियों से संबंधों में खटास ना आने दे।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-आज कुछ महत्वपूर्ण घटित हो सकता है। व्यवसाय तथा कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में हो जाएंगी। युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। परंतु अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट ही रखें तो ज्यादा उचित रहेगा। शादी के इच्छुक लोगों के लिए विवाहवार्ता आज आगे बढ़ सकती है। यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज धन के आदान-प्रदान में आपको थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें सचेत रहना है। आज धन से संबंधित चीज़ों में सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। कारोबार को लेकर चिन्ता हो सकती है। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी, जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। संतान की कार्यशैली के कारण आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। शांत भाव से समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो):-आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी। धन लाभ के योग बन सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास ना करें। जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना है।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाई जा सकती है। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे इससे आप अत्यधिक मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शत्रुवर्ग से सावधान रहें। सेहत संबंधी समस्याओं को इग्नोर ना करें। भाग्य आपका साथ देगा। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आप भी सभी से संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। स्थायी सुखों में वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात किसी अनुभवी व्यक्ति से होगी। जो आपके व्यापार को बढ़ने में मदद करेगा। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा। कैरियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, इसलिए आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और अक्समात आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आज के दिन खुद को एक्टिव रखते हुए सभी कार्यों पर पैनी निगाह रखनी होगी। कोई भी काम में लापरवाही ना हो, गलतियां आपके लिए नुकसानदेह हो सकती हैं।
मकर (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आपको आशावादी रहकर अपने कार्यक्षेत्र आ रही रुकावट को दूर करना होगा। यदि आज भूमि/भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके कागजात सावधानी पूर्वक जांच करवाना जरूरी होगा। अधिक मेहनत के बावजूद आपके बने-बनाए कार्यों में रुकावटें आएंगी। आपको परिश्रम करने का का पूरा फल मिलेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का समावेश पाएंगे। व्यर्थ की परेशानी देने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा):-हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन कुछ बातें समय पर छोड़ दीजिए आपको लाभ मिलेगा। बुजुर्गों अथवा अनुभवी लोगों से सलाह लेकर अगर आप कार्य करते हैं तो आपको शीघ्र लाभ प्राप्ति होगी। बातचीत में अपनी वाणी पर ध्यान देना जरूरी है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):-आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथी कर्मचारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, जिसके कारण आप उस कार्य को सायंकाल तक समाप्त करने में सफल रहेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने लाभ के अवसरों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं।
*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

