Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बंद होगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

नई दिल्ली। कुछ समय के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद किया जा सकता है। भारतीय रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास यानी रीडेवलपमेंट योजना के तहत इसे कुछ समय के लिए बंद करेगा। ताकि स्टेशन का काम तेजी से किए जा सके।
दरअसल, भारतीय रेलवे ने देश के करीब 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास प्लान बनाया है। इसी प्लान के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास और कायाकल्प होना है। पहले स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम एक साथ करने की योजना थी, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब इसे अलग-अलग चरणों में किए जाने पर विचार चल रहा है। केंद्र सरकार के साल 2023 के रेल मंत्रालय बजट में भी इसे लेकर जानकारी दी गई थी। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद स्टेशन के आने वाले छह से सात माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के काम को पूरे होने में करीब चार से पांच साल तक का समय लग सकता है। 2028 के अंत तक या 2029 तक बनकर पूरा तैयार हो जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *