मुजफ्फरनगर । भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रबन्ध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0, मेरठ के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को बेहतर व गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल व एक्स ई एन डीसी शर्मा ने समस्त अधिकारियों के साथ जिले के सभी विद्युत उपकेन्द्रों, लाईनों एवं वितरण परिवर्तकों का रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को नियमित व गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके ।
इसी क्रम में मुख्य अभियन्ता (वि०), पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0, मुजफ्फरनगर क्षेत्र, मुजफ्फरनगर द्वारा 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्रों शामली रोड व महावीर चौक का निरीक्षण किया गया तथा इससे सम्बन्धित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति का अनुश्रवण किया गया। अन्य सभी अधिकारियों यथा अधीक्षण अभियन्ता / अधिशासी अभियन्ता / उपखण्ड अधिकारी द्वारा सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निरन्तर विद्युत आपूर्ति किये जाने हेतु सम्बन्धित उपकेन्द्रों की लाईनों, वितरण परिवर्तकों का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान System सम्बन्धित कमियों को संज्ञान में लेकर अग्रिम त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत विभाग समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं को अनवरत् गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति किये जाने के लिए कटिबद्ध है एवं समस्त प्रकार की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं को त्वरित / कम से कम समय में निस्तारित किये जाने के लिए पूर्णतया प्रयासरत है।
विद्युत विभाग आप सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध करता है कि अपने विद्युत बिल का भुगतान ससमय / तत्काल किया जाने का कष्ट करें, जिससे विभाग को वित्तीय संकटों का सामना न करना पड़े व निरन्तर सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर सके ।


