Skip to main content

TR NEWS UP-UK

वाह स्कूल जाने के समय ही होता है मास्टर जी की स्कूटी और बस में पंचर

मुजफ्फरनगर । एक-दो नहीं लेट लतीफ पचास में अधिकांश शिक्षकों ने एक ही बहाना गढ़ा तो बेसिक शिक्षा अधिकारी अचंभित रह गए। उन्होंने बस या स्कूटी में पंचर को लेट आने का कारण बताया। स्कूलों के निरीक्षण को लेकर बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि मई के महीने में उनके व अन्य अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण के दौरान अनेक शिक्षक नहीं मिले। अधिकतर शिक्षक कुछ ही देर में पहुंच गए। चिन्हित किए गए 50 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा तो अधिकतर में एक जैसे ही जवाब मिले। 50 शिक्षकों पर एक दिन के वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है। मई महीने में परिषदीय विद्यालय में लेट पहुंचने पर पकड़े गए शिक्षकों ने बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें अधिकतर शिक्षकों ने बस को खराब होने की समस्या बताई। कुछ ने अपनी स्कूटी खराब बताई तो कुछ ने स्कूटी में पेंचर बताया। चरथावल के बडकली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अदिति ने स्पष्टीकरण में बताया कि उनकी स्कूटी में पेंचर होने से वह लेट हो गई थी। लालूखेडी की शिक्षा मित्र रूची रानी ने स्पष्टीकरण में बस खराब होने के कारण देरी से पहुंचने का कारण दिया। इसी विद्यालय की इंचार्ज अध्यापक विनीता एडी बेसिक के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली थी, उन्होंने भी बस खराब होने की जानकारी स्पष्टीकरण में दी।सहायक अध्यापक अमित धवन भी अपनी स्कूटी में पेंचर होना लेट पहुंचने का कारण बताया।

मई महीने में स्कूलों में अनुपस्थित मिलने व लेट पहुंचने वाले शिक्षकों में निपुरा राय जैन, विनिता, बिजेंद्र कुमार, राहुल, रवि मलिक, विनेश प्रवीन, दिव्या, प्रतिभा देवी, खुर्शीद अली, निशा रानी, मेहरूनिशा, कहकशा खातून, बबली देवी, दीपक राणा, सचिन कुमार, इनायत, राजीव, पूजा सिन्हा, सुनील, अमरेश देवी, काजिम अली, सचिन, भारती, नेहा मलिक, काशिफ हैदर, रेशु कुमारी, नीलम, यशपाल, मनोज, पूजा, तरुण, रूची रानी, नीतू देवी, स्नेहा, मौ. आरिफ जैदी, अंशु पंवार, आदिति, शिवम, वसीम, मिनाक्षी, दीपिका, अनामिका पांडेय, ऐशवाना, अमित, अमित धवन, शाहजेब, पोयम जैन, रिद्धी गर्ग, रिहाना प्रवीन, रेशमा शामिल है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *