Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खतरनाक स्टंट : नहरों में छलांग लगाने से बाज नहीं आ रहे युवा

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ीफिरोज़ाबाद नहर में डूबे 8 वर्षीय किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। अरमान नामक बालक कल नहर में नहाते वक़्त डूब गया था। ककरौली पुलिस , गोताखोर व ग्रामीण शव की तलाश में जुटे थे।

तमाम ऐसी घटनाओं के बावजूद गर्मी के मौसम में युवाओं का नहरों में कूद फांद करना थम नहीं रहा है। जिले में गंगनहर  समेत तमाम नहरों में नहाने के साथ स्टंट करते युवाओं को देखा जा सकता है। जिले में आधा दर्जन युवा उफनती नहरों के शिकार हो चुके हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *