Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चार धाम यात्रा पंजीकरण बंद होने पर यात्रियों का हंगामा व काउंटर पलटे

हरिद्वार । चारधाम यात्रा सरकार और तीर्थ यात्रियों के लिए मुसीबत बन गयी है। सोमवार को ऑफलाइन पंजीकरण खुलते ही बंद किए जाने के आदेश को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ और बेकाबू आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग पार कर काउंटर को गिरा दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तीन दिन बंद रहने के बाद सोमवार को काउंटर खुलते ही यात्रियों की भीड़ पंजीकरण के लिए उमड़ गई। इस बीच शासन की ओर से आदेश आया की चारों धाम में भीड़ होने के चलते पंजीकरण को सोमवार के लिए भी रोक दिया जाए।
तीन दिन बंद रहने के बाद सोमवार को काउंटर खुलते ही आज भी पंजीकरण ना होने की घोषणा से यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। आक्रोशितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात इतने बेकाबू हो गए की महिलाओं ने बैरिकेडिंग लांघकर काउंटरों को ही गिरा दिया। बता दें 15 मई से 19 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण सरकार की ओर से बंद करवाए गए थे। जिसके बाद से कई यात्री पंजीकरण नहीं होने से वापस लौट गए थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *