मुजफ्फरनगर । 23 मई को तितावी थाने पर किसान यूनियन का धरना स्थगित कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की एसएसपी से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया।
आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपनी टीम के साथ एसएसपी अभिषेक सिंह के आवास पर कैंप कार्यालय पर एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ बैठक की। इसमें एसएसपी अभिषेक सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली। राकेश टिकैत ने इस पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। दोनो पक्षों की सार्थक बातचीत के बाद चौधरी राकेश टिकैत ने 23 तारीख के प्रस्तावित धरने को स्थगित करने के निर्देश जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा वह धीरज लाठियान को दिए। अब 23 मई को तितावी थाने पर धरना प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन का नहीं होगा। एसएसपी अभिषेक सिंह ने किसान यूनियन की मांगों पर सहमति जताई।


