Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल में आयोजित हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सभासद पारुल मित्तल की बिटिया ने बाजी मारी

मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिस के मुख्य अतिथि व्योम बिंदल आईपीएस सी ओ सिटी मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही, अतुल हसन उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि जी का अभिनंदन तिलक एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। महीनों के अभ्यास ,मेहनत और लगन के बाद आज छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में 85 प्रतिभागियों ने अभ्यास किया और उनमें से 26 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे। फाइनल में केवल लड़कों ने ही नहीं बल्कि लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों ने एक दूसरे का डटकर मुकाबला किया और जीत हासिल की । सभी दर्शकों एवं अभिभावकों ने ताली बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया इस प्रतियोगिता में वीवान अग्रवाल, रुद्र त्यागी, आराध्या त्यागी, अनुभव सिंह, सिद्धि गोयल, राधिका मित्तल, सुनील सिंह, अर्नब चौधरी, यथार्थ भल्ला, कार्तिक, अंशिका बिल्ला, विश्वजीत चौधरी और नकुल चौधरी विजयी रहे।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि व्योम बिंदल आईपीएस ने इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना की। मुख्य अतिथि भी छात्राओं का बॉक्सिंग में प्रदर्शन देखकर दंग रह गए और उनको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज इस दौर में जब अपराध बढ़ रहे हैं ,तब ऐसी प्रतियोगिता में लड़कियों का प्रतिभागी बनना, ऐसे हुनर सीखना उनके लिए अति आवश्यक है।

मुख्य अतिथि ने सभी अभिभावकों को भी प्रोत्साहित किया कि वे अपनी बेटियों को बेटों के समान दर्जा देकर समाज में ऊपर उठने के लिए प्रेरित करें और बेटियों को भी हर एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे वर्तमान के बदलते दौर में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी बराबरी कर सके व आगे बढ़ सके और भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम की तरह अच्छी बॉक्सर बन सके,जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन किया । 2022 में भारतीय बॉक्सर निखत जरीन भी महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची और उन्होंने भी सिल्वर मेडल हासिल किया, उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं शारदेन स्कूल की बेटियां भी उन्हीं की तरह अपने स्कूल का, माता पिता का और देश का नाम रोशन करें।

मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रधानाचार्य की पढ़ाई के साथ साथ इस तरह की प्रतियोगिताएं कराने के लिए भी प्रशंसा की क्योंकि पहले भी शारदेन स्कूल के विद्यार्थी झलक तोमर अंतर्राष्ट्रीय एवं प्रियांशु चौधरी व दियांशी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और अपने माता-पिता, स्कूल व देश का भी नाम रोशन किया है। 11 जनवरी 2023 को शारदेन स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई के नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित की गई थी इस दौरान भी शारदेन स्कूल के 3 बॉक्सर नेशनल स्तर पर चयनित हुए हैं। शारदेन स्कूल के बॉक्सर ने एक स्वर्ण पदक, 2 सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल जीतकर स्कूल का, शहर का और माता-पिता का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में हार्दिक रघुवंशी ने स्वर्ण पदक जीता, अनिकेत सिंह ने सिल्वर मेडल, 2023 में जोनल गेम्स में आयुष्मान रॉयल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं नेशनल गेम्स में पार्टिसिपेट कर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

 प्रधानाचार्य धारा रतन ने अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं स्कूल प्रबंधक  विश्व रतन  ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर ,मीडिया एवं अभिभावकों का धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस प्रतियोगिता के जज  सुरेंद्र कुमार (सीनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट) रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में बॉक्सिंग कोच सांगवान ,पीटीआई राहुल एवं शिवानी और सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *