मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के संरक्षक अमर कान्त गुप्ता ने पत्रकारों के वार्ता के दौरान बताया कि पूज्य संत गीता मनीषी महामण्डलेश्वर श्री ज्ञानानन्द जी महाराज 19 मई से मुजफ्फरनगर में गीता ज्ञान की वर्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में हर व्यक्ति की आवश्यकता श्रीमद्भगवद्गीता है। भगवान श्री जानते थे कि आने वाले कली काल में क्या-क्या समस्याऐं आ सकती हैं, ऐसे में भगवान ने अपने अवतार काल में उन समस्याओं के समाधान को गीता का दिव्य उपदेश दिया। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज श्रीमद्भगवद्गीता के अनन्य प्रेरक संत हैं। तनावपूर्ण, दुविधाग्रस्त, द्वन्दात्मक वातावरण महाभारत काल में भी था तथा आज भी है। इन सभी समस्याओं का समाधान गीता जी में विद्यमान है। गीता जी जैसे गहरे सागर में से अमूल्य मोती निकालने का कार्य महाराज श्री द्वारा किया गया है, जिसका लाभ हम सभी को मिले इसलिए ही महाराज श्री का दिव्य गीता सत्संग 19 मई से 21 मई तक मयूर महल बैकेट हॉल आदर्श कालोनी में पधार रहे हैं। अधिवक्ता अमरकांत गुप्ता ने बताया कि 19 और 20 मई को महाराज श्री के सत्संग का समय सायं
4:30 बजे से 7 बजे तक तथा 21 मई को सत्संग का समय प्रातः 10:30 बजे से 1 बजे तक रहेगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया कि दिव्य गीता सत्संग का लाभ उठाने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. मनोज काबरा, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्याम लाल बंसल, महेन्द्र कुमार गोयल, कुंज बिहारी अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, एड. आरके मलिक, लोकेश चन्द्रा, अजय गर्ग, रामबीर सिंह, अजय गर्ग (बैंक वाले), एड. संजीव मित्तल, डॉ. मुकेश, मुकेश बिदल, गोपाल मित्तल, आलोक गर्ग, सुभाष गोयल, अजय गोयल, अवतोष शर्मा, पवन काबरा, विजय शंकर शर्मा, अशोक कंसल होती लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।


