Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सालासर बालाजी की कृपा से इन राशियों के अन्न धन के भरे रहेंगे भंडार, राशिफल और पंचांग

*आज का पंचांग राशिफल*

18-मई-2024 दिन *शनिवार* विक्रम संवत 2081(ग्रीष्म ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:29 सूर्यास्त 19:01 सूर्य- राशि (वृषभ) उत्तरायण*

*एकादशी (मोहिनी एकादशी) व्रत कल 19 मई दिन रविवार को रहेगा!*

मित्रों आज *वैशाख माह के शुक्ल पक्ष* कि *दसमीं* तिथि है आज का नक्षत्र *उत्तरा फाल्गुनी* है आज चन्द्रमा *कन्या* राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *उडद* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 09:00 से 10:30* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे

*प्रदोष व्रत सोमवार को रहेगा!*

*शुक्र व गुरू अस्त चल रहे हैं!*_____________________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आपको नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेमी सावधान रहें, आपके प्रेम प्रस्ताव भी विफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य व आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो):-आप अपने किसी खास की नकारात्मक बातों से परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अपना काम पर फोकस बनाए रखने और अपना काम ईमानदारी से करने का हैं। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातें अलगाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए व्यवहार करते समय स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):-सट्टा मार्केट अथवा शेयर मार्केट में धन का निवेश सोच समझकर करें। किसी की महत्वपूर्ण सलाह से आप लाभ उठाएंगे। यदि आज भूमि/भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके कागजात सावधानी पूर्वक जांच करवाना जरूरी होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कुछ बातों को इग्नोर करेंगे तो दिन अच्छे से बीतेगा।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-सकारात्मक बातों का सहारा लेकर आप अपने दिन को खुशनुमा बना सकते हैं। आज आप अपने पसंद की वस्तु की खरीदारी करेंगे। जिससे आपके मन में खुशी और रोमांच रहेगा। छोटी-छोटी खुशियों को इकट्ठा करने की कोशिश करें। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-किसी भी प्रकार की वहम की स्थिति से बचें। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। इससे कुछ रूटीन के काम भी प्रभावित हो जाएंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा और उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के संजोग बन सकते हैं। रिश्ते को पक्का करते समय जल्दबाजी ना दिखाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में सदभाव बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता रहने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप समाज सेवा के कार्यों में पर्याप्त रुचि लेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिये अपने प्रयासों में तेजी लायेंगे।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-आज आपको कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी खड़ी करेगा। रिश्तों को निभाने के मामले में आप सबसे बेहतर माने जाएंगे। इस खूबी को समय के साथ और बेहतर बनाएं। बड़े कारोबारी लाभ के साथ-साथ अपनी साख को लेकर भी सजग रहें। विद्यार्थी वर्ग अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे। परिश्रम में कोई कमी ना रखें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। फिर भी लाभ में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :- मित्रों अथवा किसी खास नजदीकी व्यक्ति के साथ अगर संबंधों में कटुता आ गई है तो आज के दिन थोड़े से प्रयास करने से संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आज यदि आत्मविश्वास डगमगाए तो अपनों का मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। कोई नया काम शुरू किया है तो वह आसानी से समाप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य व आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपनी ऊर्जा का संचय करें व प्राथमिकताओं पर संपूर्ण ध्यान केंद्रित करें।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):- जॉब में अस्थिरता के कारण मानसिक परेशानी रह सकती है। अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। आप दुगने उत्साह के साथ अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने में किसी की मदद मिलेगी। ध्यान रखें स्थान परिवर्तन की संभावनाएं भी प्रबल हैं। व्यवहार में संयम का भाव बनाए रखें। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को प्रगति का अच्छा अवसर मिलेगा।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का समावेश पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। प्रॉपर्टी के कागजात और पुरानी फाइलों की संभाल करें। ऑफिशियल मामलों में कोई दुविधा है तो परेशान न हों, तनाव से बात और बिगड़ सकती है। कामकाज में मन नहीं लग रहा है तो थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो साझेदार के साथ अविश्वास की भावना न पनपने दें।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-राजनीतिक मामलों से खुद को दूर रखें। आज आपके पराक्रम और हौसले में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से वार्ता होगी। कार्य स्थल पर सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। यदि कोई नया कार्य प्रारम्भ करने की योेजना बना रहे हैं तो उसका अभी कुछ समय के लिए स्थगित ही रखें। संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे। जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए प्रचार और प्रचार पर ध्यान दें। व्यर्थ के विवादों से सजग रहना होगा। स्वास्थ्य में डिहाइड्रेशन सेहत खराब कर सकती है। सेहत पर भी जरूर ध्यान दें।

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *