मुजफ्फरनगर । स्वामी यशवीर महाराज की चेतावनी के बाद आज प्रशासन हरकत में आया और शिव चौक तुलसी पार्क व आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आपको बता दे शिव चौक के आसपास जबरदस्त अतिक्रमण किया हुआ था। इसे लेकर स्वामी यशवीर महाराज ने अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी थी और कहा था यदि अतिक्रमण नहीं हटता तो शनिवार को शिव चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद आज प्रशासन और पुलिस की टीम ने पूरे इलाके से रेहडे ठेले और फड वालों को हटवा दिया। स्वामी यशवीर महाराज ने अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
Author: Taja Report
Post Views: 17


