Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राशन के साथ चाय की पत्ती खरीदने के लिए मजबूर करने के मामले की जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर । राशन की दुकानों पर जबरन चाय की पत्ती लेने के लिए राशनकार्ड धारकों को मजबूर किए जाने की शिकायत के बाद जिला पूर्ति अधिकारी अधिकारी ने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि किसी को भी जबरदस्ती कोई सामान लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

आरोप लगाया गया था कि जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी राशन की दुकानों पर जबरन चाय की पत्ती के पैकेट बिकवा रहे हैं। राशन डीलर उपभोक्ताओं को जबरदस्ती 50-50 रुपए में चाय की पत्ती के पैकेट खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव लछेडा में ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने राशन डीलरों की मनमानी का विरोध किया।

जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कोटेदार ग्राहक पर जबरदस्ती या दबाव नहीं बना सकता। कुछ जगह सामान जबरन बेचने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है और जो भी मामला सामने लाया जाएगा उस पर कार्यवाही होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *