मुज़फ्फर नगर। उत्तर प्रदेश की अंडर 23 और सीनियर क्रिकेट टीमो के लिए मेरठ जोन पर होने वाले ट्रायल के लिए जनपद मुज़फ्फर नगर की अंडर 23 और सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम आज घोषित किये गए।
मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि वर्ष 2024 -25के लिए मैग अकादमी में हुए ट्रायल में दोनों वर्गों में 88 पंजीकृत खिलाड़ियों ने भाग लिया ।रोहन त्यागी और विकास राठी की चयन समिति द्वारा अंडर 23 में 11 बल्लेबाज और 9 गेंदबाज अगले राउंड के लिए चुने गए जिनमे बल्लेबाजों में मुनीब अहमद,हर्ष पंवार,प्रणव अरोरा, हर्ष तोमर,गगन ,यश कात्यायन,अभिनव मलिक, कोविद जैन,शांतनु शर्मा,हर्षित राठी और वैभव त्यागी शामिल है।गेंदबाजों में आशुतोष राणा, रोहन अहलावत, यूगांक त्यागी, हिमांशु,अभिषेक,अब्दुल मजीद, आमिर ,श्रेष्ठ त्यागी,और अनुज पंवार शामिल है।
जबकि सीनियर वर्ग में कुल 19 खिलाड़ी चुने गए जिनमे बल्लेबाजों में रमन भारती, वैभव त्यागी,कोविद जैन,विवेक कुमार,गगन,और निखिल कुमार, जबकि गेंदबाजों में अंकित कश्यप,साहिल त्यागी, रोहन अहलावत, संदीप, अभिषेक, अंकुर बालियान, आमिर, अब्दुल मजीद ,विश्वेन्द्र, विवेक, श्रेष्ठ, अनुज पंवार, और मोहमद तालिब शामिल है।जोनल स्तर पर ट्रायल की तिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित की जाएगी।

