मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस की रतनपुरी से खतौली मार्ग पर हाईवे अण्डरपास के पास जंगल में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 01 शातिर चोर अभियुक्त को घायल /गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से मोबाईल टावर से चोरी किये गये 05 अदद सैल,01 अदद टावर बैटरी साकेट तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली का वांछित अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम उमरपुर लिसौडा स्थित इण्डस भारती लिमिटेड कम्पनी के टावर से बैट्री चोरी की घटना कारित की गयी थी । थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा अण्डरपास के पास चेकिंग की जा रही थी । तभी सठेडी की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर एन एच- 58 की तरफ भागने लगे । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया । मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी मोटर साईकिल हाईवे से बुढाना मोड जाने वाले रास्ते से कच्चे रास्ते पर भागने लगे तीव्र गति होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी । मोटर साईकिल सवार मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर झाड- झुण्डो में छिपकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा 01 बदमाश जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा । पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* हासिर उर्फ शूटर पुत्र मौहम्मद अतीक उर्फ मुन्ना नि0 म0न0 149 मौहल्ला शाह पीर गेट खत्ता रोड थाना कोतवाली जिला मेरठ ।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
✅ 01 बिना नम्बर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस ।
✅ 05 अदद टावर सैल 01 अदद टावर बैटरी साकेट ।


