मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर जीएसटी विभाग की दस्तक से व्यापारियों में दहशत फैल गई।
जिले की मुख्य कूलर बनाने वाली फैक्ट्री वीनस पर जीएसटी विभाग की बीमारी हुई। जिसमें जीएसटी विभाग ने उनके संदीप सिनेमा और जैन मिलन विहार स्थित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्यवाहियों से मालिकों में दहशत बनी हुई है ।
शहर में एक कूलर बनाने वाली बडी कंपनी के आफिस व फैक्ट्री समेत अनेक स्थानों पर सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारकर करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी है।सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और एक-दूसरे को फोन कर छापे के बारे में जानकारी देते रहे। जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र में स्थित जैन मिलन विहार कालोनी में वीनस कूलर बनाने वाली कंपनी के आफिस पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारकर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसके अलावा सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रुड़की रोड पर वीनस कूलर कंपनी की फैक्ट्री पर छापा मारकर जाँच में टैक्स चोरी पकड़ी है।इसके अलावा सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने वीनस कूलर कंपनी के मालिक अर्पित अग्रवाल के आवास पर भी छापा मारा है, सभी स्थानों से जीएसटी टीम ने अनेक कागजात व लेपटॉप भी कब्जे में लिया है। इस कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


