देहरादून । उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़ के चलते बिगड रही व्यवस्थाओं को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटरों को 17 से 19 मई तक के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् के निदेशक, सुमित पंत ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में अब चार धाम यात्रा पर उन्हीं यात्रियों को भेजा जाएगा जो पहले पंजीकरण करा चुके हैं।
Author: Taja Report
Views: 23

