मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव राजपुर छाजपुर में अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत जा रहे 47 वर्षीय ब्रह्मपाल पुत्र बृजपाल की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर सवार पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वही तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल भी घटना स्थल पर पहुंचे।
Author: Taja Report
Views: 20


