मुजफ्फरनगर । शहर के पटेल नगर निवासी युवक ने तितावी क्षेत्र में आत्महत्या कर ली।
थाना तितावी पुलिस व पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनसैनी में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। इस सूचना पर थाना तितावी पुलिस व पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया। फील्ट यूनिट व फॉरेन्सिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकल्न किये गये है। मृतक का नाम लव कुमार निवासी पटेल नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर था। दिनांक 14.04.2024 को मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गयी जिसके आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सम्पूर्ण घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉ0 रविशंकर ने यह जानकारी दी।
Author: Taja Report
Views: 21


