मुजफ्फरनगर। सिसौली में आज किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि सिसौली के किसान भवन और देश प्रदेश में अनेक स्थानों पर मनाई गई। सिसौली में किसान मुख्यालय में हवन किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित सैकड़ों किसान यज्ञ में शामिल हुए।चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि आज जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जा गई।
Author: Taja Report
Views: 22


