Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन स्कूल में मेधावी छात्रों को आनर्स असेंबली में सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर में कक्षा 1,2,3,4,5, और कक्षा 6 के छात्रों के लिए ऑनर्स असेंबली कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत तिलक तथा पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया। मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्या ‘श्रीमती धारा रतन जी’ एवं डायरेक्टर ‘श्री विश्व रतन जी ‘के द्वारा 90 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्रों को स्टार गोल्ड तथा 80 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्र -छात्राओं को गोल्ड और 70 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सिल्वर बैजेस प्रदान किये गये तथा किन्ही दो विषयो में 20 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी या अन्य गतिविधि में प्रथम आने के तहत प्रोग्रेसिव बैजेस दिए गए।

‘श्री विश्व रतन जी’ ने ऑनर्स असेंबली में सभी छात्र छात्राओं को अकादमी उपलब्धि के लिए सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। सभी छात्र एवं छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में स्टेज पर अपना प्रमाण पत्र लेते हुए बहुत ही खुश लग रहे थे ,साथ ही उनकी कक्षा अध्यापिका भी तालियां बजा कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही थी। कक्षा 3 के अव्या वर्मा, आदिति सिंगल, दक्ष जैन, शुभ गर्ग, आयुष पुंडीर, आराध्या, यशस्वी, धैर्य, नंदिता, वन्य जैन, समरजीत मलिक, कनक चौधरी, पारस चौधरी, वेदांशी  को स्टार गोल्ड बैजेस मिले। कक्षा 3 अगम सिंघल, तेजस जैन, आरव चौधरी ,ओजस शर्मा, विद्योत्तमा, तनिष्का चौधरी ,आर्य, मिस्टी सिंघल गोल्ड बैजेस प्रदान किया गया। कक्षा 3 वीर प्रताप, आयांश ,मोहम्मद हम्माद ,इफरा ,अहाना ,इब्राहिम, इवान, शिवांश को सिल्वर तथा तृषा वर्मा यशी बंसल को प्रोग्रेसिव बैज़स दिए गए।

इसी प्रकार कक्षा 4 से देव मलिक, विहान गुप्ता ,अनंत शर्मा, अग्रिम, आकाश बंसल, नंदिनी अग्रवाल, गौरी सिंगल, आर्य सैनी, सांची बंसल, आरव जैन ,अनंत जैन, आरोही, अभिनव, आरोही चौधरी स्टार गोल्ड बैजेस दिए गए । आरव चौधरी, तेजस जैन, अंशी भार्गव, अखिल विश्वकर्मा, रूहानी, ओम शर्मा, अनमोल गर्ग, आरव सिंगल, दश सिंह, नव्या गोयल, युवराज मित्तल को गोल्ड बैजेस दिए गए। अनिरुद्ध, आराध्या मलिक, कुणाल , मानवी चौधरी, असद अली, श्रेया, को सिल्वर बैजेस प्रदान किए गए।कक्षा 5 से माधुर गुप्ता, चैतन्य सिंह चिकारा, वृंदा मलिक, माही, अद्विक, नव्या ,मनन, कर्णिक, अथर्व ,यश गुप्ता, अन्वी जैन ,विहान बालियांं को स्टार गोल्ड बैजस प्रदान किए गए। आदित्य, नारायण चौहान, सोहम,अयान ,विवान, अंशिका, हर्षित ,तेजस मलिक, अविरल सिंह, अधीर, अपूर्वा को गोल्ड बैज़ेस दिए गए।

नंदिनी रघुवंशी, अनम ,अभिनव त्यागी, राधिका को सिल्वर तथा सानिध्य त्यागी वंश गुप्ता यश चौधरी को प्रोग्रेसिव बैजेस दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ‘श्रीमती धारा रतन जी’ ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे स्कूल के सभी छात्र एवं छात्राएं शिक्षा,साहित्य,संगीत ,कला,खेल एवं अन्य क्षेत्रों में भी अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *