देहरादून । दो बेसहारा नाबालिग सगी बहनों से दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि चमोली जिला निवासी दो सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी की उम्र 16 वर्ष है। आरोप है कि छोटी बहन से कुछ दिन पहले 21 वर्षीय अहतसाम, आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्त्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने उसकी बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, शामली का परिचय कराया। आरोप है कि रविवार शाम दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया।
Author: Taja Report
Post Views: 16

