Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंगलवार को हनुमानजी इन राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा

**आज वैदिक का पंचांग **

*⛅दिनांक – 14 मई 2024*

*⛅दिन – मंगलवार*

*⛅विक्रम संवत् – 2081*

*⛅अयन – उत्तरायण*

*⛅ऋतु – ग्रीष्म*

*⛅मास – वैशाख*

*⛅पक्ष – शुक्ल*

*⛅तिथि – सप्तमी रात्रि प्रातः 04:19 मई 15 तक तत्पश्चात अष्टमी*

*⛅नक्षत्र – पुष्य दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात अश्लेषा*

*⛅योग- गण्ड सुबह 07:26 तक तत्पश्चात वृद्धि*

*⛅राहु काल – दोपहर 03:50 से शाम 05:28 तक*

*⛅सूर्योदय – 06:04*

*⛅सूर्यास्त – 07:06*

*⛅दिशा शूल – उत्तर दिशा में*

*⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:37 से 05:21 तक*

*⛅ अभिजीत मुहूर्त -दोपहर 12:09 से दोपहर 01:01 तक*

*⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:13  मई 15 से रात्रि 12:57 मई 15 तक*

*⛅ व्रत पर्व विवरण- गंगा सप्तमी, विष्णुपदी संक्रांति*

*⛅विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*????श्री गंगा सप्तमी (गंगा जयंती) : 14 मई ????*

*???? जिस दिन गंगाजी की उत्पत्ति हुई वह दिन ‘गंगा जयंती’ (वैशाख शुक्ल सप्तमी ) और जिस दिन गंगाजी पृथ्वी पर अवतरित हुईं वह दिन ‘गंगा दशहरा’ (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी ) के नाम से जाना जाता है । इन दिनों में गंगाजी में गोता मारने से विशेष सात्त्विकता, प्रसन्नता और पुण्यलाभ होता है ।*

 

*????गंगा स्नान का मंत्र????*

*???? गंगा स्नान के लिए रोज हरद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुण्य मिलाने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है:-*

*ॐ ह्रीं गंगायै । ॐ ह्रीं स्वाहा ।।*

*ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करे तो गंगा स्नान का लाभ होगा ।*

 

*???? गंगाजी का मूल मंत्र ????*

*???? वेद व्यासजी कहते थे कि गंगाजी का एक गोपनीय मंत्र है । और वो गंगाजी का मूल मंत्र एक बार भी जप करो तो तुम निष्पाप होने लगोगे ।*

*????गंगाजी का मंत्र – ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम: ।*

*???? जीभ तालू में लगाओ और मन में खाली एक बार बोलो । एक बार जपने से आप का मन पवित्र हो जायेगा । गंगा मैया !! आप विश्वरूपिणी हो, नर नारायण स्वरूपी हो, गंगामाई तुमको नमस्कारl*

*☀️विष्णुपदी संक्रान्ति 14 मई 2024☀️*

*????भगवान वशिष्ठ जी कहते है कि विष्णुपदी संक्रांति के इस पुण्यकाल में किया हुआ जप 100000 गुना फलदायी होता है ।*

*100 गुना , 1000 गुना , 10000 गुना तो सुना है , लेकिन विष्णुपदी संक्रांति के दिन का जप लाख गुना माना गया है । जो जहाँ है , संकल्प करके अपने अपने मंत्र में लग जायेंगे ।*

*विष्णुपदी संक्रांति … ये ग्रहों का जो योग है , उसका बड़ा भारी प्रभाव है ।*

*अपने अपने इलाकों में, अपने अपने आश्रमों में मौन होकर तिन घुट आचमन लेकर जप, ध्यान में बैठ जाओ । भगवान भास्कर ऋषभ राशी में प्रवेश करेंगे । ये बहुत क्रीम टाइम है । इससे तो बुद्धि में बहुत परिवर्तन होना चाहिए ।*

*’मेटत कठिन कुअंक भाल के’ । इष्ट मजबूत होता है, तो अनिष्ट दूर हो जाता है ।*

*???????????? *” ll जय श्री राम ll “* ????????*????

 

*आज का राशिफल*

*14 मई 2024 , मंगलवार*

*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है । व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को आराम का अवसर मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें , व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)*

अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*

मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा । विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा । अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*

वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा , जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*

संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है।

*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

*संजीव शंकर अध्यक्ष महामृत्युंजय सेवा मिशन*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *