Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कार्यवाही से बचने के लिए सभी दवा व्यापारी व अन्य व्यापारी अवश्य बनवाएं फूड लाइसेंस- सुभाष चौहान

 

मुजफ्फरनगर ।जनपद के खाद्य सुरक्षा नगर डॉ मनोज कुमार ने मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट स्थित कार्यालय पर पहुंच कर जानकारी दी कि आप अपने सभी दवा व्यापारियों को एवं अन्य खाद्य व्यापारियों को जानकारी दें कि जिन व्यापारियों का फूड लाइसेंस का समय पूरा हो गया है वह तुरंत अपना फूड लाइसेंस रिनिवल करा लें एवं जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है वह तुरंत अपना फूड लाइसेंस अवश्य बनवा लें l क्योंकि बिना पंजीकृत व्यापारी पर ₹200000 का जुर्माना लगाया जाएगा एवं नमूना फेल होने पर 10 लख रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है l जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने जनपद के सभी व्यापारियों से अवाहन किया है कि वह अपना फूड लाइसेंस अवश्य बनवा लें क्योंकि जल्द ही लखनऊ की टीम भी चेकिंग अभियान चलाएगी, सुभाष चौहान ने बताया कि इस नंबर पर 9557136363 सचिन बंसल से अपने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं l

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *