Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मोदी ने पटना गुरुद्वारे में की लंगर सेवा

पटना। बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। पीएम ने यहां माथा टेका और अरदास की। यहां प्रसाद खाने के बाद पीएम लंगर वाले एरिया में गए। वहां उन्होंने खाना बनाया। प्रधानमंत्री ने रोटियां भी बेलीं। उन्होंने लंगर में लोगों को अपने हाथ से खाना परोसा। पीएम सिर पर केसरिया पगड़ी पहने हुए थे। वे गुरुद्वारे में करीब 20 मिनट रुके। उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी थे। यह पहला मौका है, जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और वहां लंगर सेवा की।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *