नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। दसवीं के नतीजों के लिए अभी इंतजार करना होगा। आज घोषित सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के परिणाम में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।
Author: Taja Report
Post Views: 17

