मुजफ्फरनगर । संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त व्यापार संघ में जिले एवं नगर के प्रमुख व्यापारी संगठनों के पदाधिकारीयो द्वारा सम्मिलित होकर कुनबा बढ़ाया गया,सम्मिलित होने वाले प्रमुख पदाधिकारी सुनील तायल,अरुण प्रताप,राजकुमार कालरा,बृज किशोर गुप्ता,आशीष तोमर,तरुण मित्तल,अमित गोयल,प्रशांत कुमार,संजय शर्मा,राजेश साहनी का संयुक्त व्यापार संघ समिति के वरिष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत सम्मान किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन राकेश त्यागी द्वारा किया गया,कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल मित्तल,संजय मिश्रा,सरदार बलविंदर सिंह,सुरेंद्र मित्तल,पवन वर्मा,शलभ गुप्ता,दीपक मित्तल सर्राफ,राकेश त्यागी,विक्की चावला,सचिन शर्मा,स्वदेश जैन,पवन(चीनी वालो) द्वारा सम्मिलित हुए पदाधिकारीयो को पद वं गोपनीयता की शपथ दिलवाते हुए स्वागत सम्मान किया गया,संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का हम स्वागत करते हैं व्यापारियों की किसी भी समस्या को समस्त पदाधिकारियों द्वारा एकजुटता के साथ संघर्ष करते हुए हल कराया जाएगा,


