Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लोकसभा चुनाव के बाद जाट महासभा संगठन के हुए दो फाड़

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के बाद जाट महासभा संगठन के दो फाड़ हो गए है। विभिन्न कारण और आपसी मतभेद से जाट महासभा के दो फाड़ हो गए हैं। जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने ए टू ज रोड पर स्थित एक वेंकट हॉल में बैठक करते हुए बताया कि कुछ लोगों के द्वारा फर्जी और अवैध रूप से जाट महासभा संगठन बनाया गया है। जबकि संगठन संविधान के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार चलता है। उन्होंने बताया कि हमारे पास 31 कार्यकारिणी सदस्य मौजूद हैं। उधर दूसरी और जाट महासभा संगठन छोड़कर गए कुछ लोगों ने अलग संगठन बना लिया है। जिसका नाम उन्होंने जाट महासभा दिया है और उसका अध्यक्ष धर्मवीर बालियान को बनाया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *