Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुठभेड़ में तीन शातिर घायल व गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 03 अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के कब्जे से, एक गाड़ी ईको सफेद रंग जिसका नं0 UP37F012 मय 03 अदद तमंचे 315 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 12 टावर के बैटरे व 02 मशीने टावर की 25 अदद सैल बेटरी के टावर वाले बरामद हुए।

उ0नि0  राहुल कुमार मय उ0नि0  नन्द किशोर शर्मा चौकी प्रभारी भैंसी मय उ0नि0  देंवा सिंह चौकी प्रभारी पमनावली थाना खतौली जिला मु0नगर मय फोर्स के थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त में मामूर थे कि दौराने चैकिंग वाहन/संदिग्ध व्यक्ति 01 गाड़ी ईको सफेद रंग जिसका नं0 UP37F0126 को रुकने का ईशारा किया नही रुके तथा तेजी से गाडी को लेकर भागने गये जिनका पीछा पुलिस द्वारा किया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में 03 बदमाश गोली लगने से घायल हुए, बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल -बाल बच गये ।

रात्रि में थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा जानसठ अड्डा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । तभी 01 ईको गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु गाड़ी सवारों द्वारा गाड़ी को न रोककर और तेजी से भगाने लगे । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो ईको गाड़ी सवारों द्वारा गाड़ी को पलड़ी मार्ग पर मोड़ दिया गया जहाँ पर गड्ढे होने के कारण गाड़ी गड्ढे में फंस गयी । ईको गाड़ी सवारों द्वारा गाड़ी से उतर कर जंगल की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए फायरिंग बंद करने को कहा गया परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 03 बदमाश घायल हो गए ।

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*

*1.* जुनैद पुत्र नसीम निवासी सौ फुटा रोड़ जामिया कॉलोनी थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ ।

*2.* मौ0 सोएब उर्फ टोनी पुत्र मौ0 शाहबुद्दीन निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ ।

*3.* मौ0 इमरान पुत्र ईब्बन निवासी हुमायुं नगर हापुड़ रोड़ थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ । प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मोबाईल टावरों से बैटरी व अन्य सामान चोरी करके कबाड़ियों को बेच देते हैं जिससे मिले हुए रुपयों से अपने खर्चे चलाते हैं । अभियुक्तगण द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में मोबाईल टावरों से बैटरी व अन्य सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया गया है ।

*बरामदगीः-*

✅ 12 बैटरी मोबाईल टावर कीं

✅ 02 मशीनें टावर कीं ।

✅ 25 बैटरी सैल मोबाईल टावर के ( उपरोक्त सभी सामान अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न मोबाईल टावरों से चोरी किया गया है ।)

✅ 01 ईको गाड़ी UP 37 F 0126 (घटना में प्रयुक्त)

✅ 03 तमंचे मय 04 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *