मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिराल में पुत्रों द्वारा पिता की बेरहमी से पिटाई के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिटाई के चलते आहत होकर पिता ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। सुबह के समय इसका पता चलने पर परिजनों द्वारा जब बुजुर्ग को उपचार के लिए डॉक्टर को दिखाया गया तो डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुढाना कोतवाली में बुजुर्ग के पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुढ़ाना क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह गांव बिराल में पहुंचकर पूछताछ की।
Author: Taja Report
Views: 26


