मुजफ्फरनगर । जिले के राजनीति खेमे में बड़ी हलचल मच गई ।
2015 में राजनीति में कदम रखने वाले जिला पंचायत सदस्य पंडित श्री भगवान शर्मा ने सांसारिक और राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया है ।
अपने जन्मदिवस पर सांसारिक मोह माया को त्याग कर शुक्रताल के गंगा घाट पर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पंडित श्री भगवान शर्मा ने संन्यास के बाद भगवा वस्त्र धारण कर लिए है ।
परिवार एवं राजनीति को छोड़कर भगवान नारायण के साथ अपना बाकी जीवन जोड़ लिया है ।
सन्यास लेने के बाद पंडित श्री भगवान शर्मा का नए रूप से नामकरण हुआ । अब उनका नया नाम स्वामी श्रीभगवान आश्रम हो गया है ।
Author: Taja Report
Views: 19


