मुजफ्फरनगर । भौराकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में कलयुगी सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बच्ची के साथ रेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित नाबालिग बच्ची का आरोप है कि उसके पिता काफी समय से उसको डरा धमका कर उसके साथ रेप करते थे। वही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कलयुग के पिता को हिरासत में ले लिया। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी। सीओ डॉक्टर रवि शंकर मिश्र ने यह जानकारी दी।
Author: Taja Report
Views: 22


