Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बारात की कार में डीसीएम ने मारी टक्कर, दूल्हे, उसके भाई व भतीजे समेत चार की मौत

झांसी। कानपुर हाईवे पर थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण हादसे में दूल्हे की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार सवार दूल्हे, उसके सात साल के मासूम भतीजे समेत चार बारातियों की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एरच थाना के बिलाटी गांव निवासी आकाश (23) बारात लेकर बड़ा गांव थाना के छापर गांव जा रही कार में दूल्हा आकाश, उसका भतीजा ईशु (7) एवं भाईआशीष (20) समेत अन्य परिजन सवार थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी कार जैसे ही परीछा ओवर ब्रिज के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। कार में सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम मचा हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *