मुजफ्फरनगर । छोटे भाई की बरात में जा रहे बाइक सवार बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
भोपा थाना के गांव बाकरनगर निवासी टींकू (34) अपने छोटे भाई विकास की बरात में उत्तराखंड के गांव शेरपुर बेल्ला जा रहा था। जैसे ही वह भोपा थाना के गांव महाराज नगर के निकट पहुंचा तो ट्रक चालक ने टींकू की बाइक मे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Author: Taja Report
Views: 17


