Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इन्जीनियर्स क्लब की शीतल जल सेवा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर । अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इन्जीनियर्स क्लब मु0नगर द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन साधारण के लिए शीतल जल सेवा (प्याऊ) का आयोजन महावीर चौक, मुजफ्फरनगर पर किया गया जिसका शुभारम्भ प्रमुख समाजसेवी  सत्यप्रकाश रेशू एवं क्लब के संरक्षक इं0 लोकेश चन्द्रा  द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि इन्जी0 क्लब मुजफ्फरनगर सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्य विगत कई वर्षो से करता आ रहा है जनपद मुजफ्फरनगर में इन्जीनियर्स की यह सशक्त संस्था है। वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाओ, तकनीकी सेमीनार एवं बेरोजगारों को शिक्षित करने जैसे सामाजिक कार्य क्लब द्वारा किये जाते है। आज क्लब द्वारा महावीर चौक पर शीतल जल सेवा का आयोजन कर क्लब ने आम जनता के लिए अच्छा कार्य किया है। उन्होनें इस अवसर पर जनपद के समस्त इन्जीनियर्स को अपन शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सम्पन्न सभा का संचालन क्लब के सचिव इं0 यू0सी0 वर्मा  द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष इं0 बी0 आर0 शर्मा जी ने की। क्लब के अध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि यह शीतल जल सेवा लगभग दो माह तक जारी रहेगी। इस जल सेवा के आयोजन में ‘‘गर्ग स्वीट्स महावीर चौक, मु0नगर का पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष इं0 के0के0 शर्मा, उपाध्यक्ष इं0 बी0बी0 गुप्ता, वरिष्ठ संरक्षक अशोक अग्रवाल, इं0 रामबीर सिंह, राजनारायण यादव, एम0डी0 शर्मा, राजेश कुमार, ललित शर्मा, ओ0पी0एस0 तोमर, वेदप्रकाश सिंहल, एसीपी व्योम बिंदल, आई0एम0ए0 के अध्यक्ष इं0 एम0एल0 गर्ग, डी0पी0 जैन, प्रदीप बंसल, प्रदीप गोयल, राजेन्द्र सिंह, पी0के0 गुप्ता, आर0के0 गोयल, एस0सी0 गर्ग आदि उपस्थित रहे। जल सेवा का शुभारम्भ मीठा शरबत पिलाकर जलपान के साथ किया गया। मुसाफिरों ने भी इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *