केदारनाथ । विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आज 10 मई को सुबह 7 बजे विधि- विधान से खुल गये। इस अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने।
बर्फीली हवाओं के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है। इस दौरान सात हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया था साथ ही कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर आकाश से हैलीकाप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई।तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे।
मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने भी भंडारे आयोजित किये। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास तथा दूर बर्फ होने से सर्द हवाएं चलती रहीं।

