Taja Report

मुजफ्फरनगर व्यापारी के अपहरण से पुलिस में हडकंप , मेरठ से सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । देर रात व्यापारी के अपहरण की सूचना वायरलेस पर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीमों का गठित कर व्यापारी को बरामद की के लिए छापेमारी शुरू की। बदमाशों से मुठभेड़ में व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया गया जबकि एक अभियुक्त भी गिरफ्तार किया गया है।

देर रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के रहने वाले व्यापारी साजिद को अज्ञात द्वारा अपहरण कर लिया गया है तथा फिरौती मांगी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा इस घटना को गंभीरता से लिया गया तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में 02 टीम गठित की गयी। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 08.05.2024 को साजिद उपरोक्त को थानाक्षेत्र इंचौली, मेरठ से सकुशल बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टिया प्रकाश में आया कि प्रकरण लेन-देन से सम्बन्धित है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *