मुजफ्फरनगर । उप जिलाधिकारी सदर द्वारा जिला खाद्य विपण अधिकारी व मण्डी सचिव के साथ पुरकाजी स्थित गुप्ता एग्रो इंडस्ट्रीज पर छापा मारा गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में आज दिनांक *08-05-2024* को एसडीएम सदर श्री परमानंद झा ,एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, और मंडी सचिव नितीश मलिक के साथ पुरकाजी स्थित गुप्ता एग्रो इंडस्ट्रीज पर छापा मारा गया और उनके द्वारा गेहूं क्रय केंद्रों पर देने हेतु आश्वासन दिया गया। इसी क्रम मेंं एसडीएम द्वारा कुछ आढतियो के यहां भी कार्यवाही की गई व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 26


